छठ के मौके पर सांसद व विधायक नें भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, की सिंहभूम की प्रगति हेतु की कामना


चाईबासा। सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, माननीय विधायक सोनाराम सिंकु सोमवार सुबह बलियाडीह छठ घाट जगन्नाथपुर में पहुंचकर जगन्नाथपुर वासियों को आस्था का महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। सांसद एवं विधायक ने प्रातः कालीन उगते हुए उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिए। साथ ही छठी मैंया से झारखंड एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना किये।


लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मौके पर रविवार शाम को सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने उत्तर वाहिनी रोरो नदी चाईबासा स्थित करनी मंदिर छठ घाट में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और सिंहभूम की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सांसद गीता कोड़ा ने कुम्हार टोली चाईबासा स्थिति छठ घाट का अवलोकन किया तथा छठ व्रतधारी, श्रद्धालुओं को लोक आस्था का महापर्व छठ की शुभकामनाएं व बधाई दी। 


विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा छठ घाट में अधिष्ठापित सेवा शिविरों में पहुँचकर सांसद गीता कोड़ा ने आयोजकों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह आत्मानुशासन का पर्व है। लोग शुद्ध अन्तःकरण एवं निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते है। भगवान भास्कर से सिंहभूम की प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है।


मौके पर उपस्थित चंचल यादव, राजू गोप, संजय गुप्ता, पवन सिंह, भारत सिंह, आमोद साव, मोनू घटवारी, प्रमोद साव, संतोष वर्मा, साकेत पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, अजय कुमार, राकेश सिंह, विकास वर्मा, लक्ष्मण हांसदा, योगेश लाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post