सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : छठ पर्व में जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित खरकाई नदी के कुदरसाई घाट में छठ व्रतधारी भक्त श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
इससे पहले छठ व्रत धारी श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान किया और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान भक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। खरकाई नदी के माजणा घाट, जगन्नाथ घाट की ओर भी भक्त श्रद्धालुओं का रुख रहा।
आस्था के साथ भक्त श्रद्धालु छठ उपासना में लीन है। छठव्रती भक्त श्रद्धालु सोमवार सुबह को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ घाटों में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी सक्रिय रही।


.jpeg)