चाईबासा। टोंटो प्रखंड के पुरना पानी गांव में भगवान बिरसा के प्रतिमा पर मालार्पण कर बुधवार को झारखण्ड स्थापना दिवस मनाया गया. ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखण्ड राज्य 23 साल बाद भी विकास नहीं हुआ. बल्कि राज्य लूटखंड बन गया है.
आज जिस आदिवासी के नाम पर अलग राज्य का सपना था वो आज भी लकड़ी दातुन बेच कर जीवन यापन करने को मजबूर है. उत्तराखंड के सुरंग मे झारखण्ड के मजदूर फस कर अपना जान जोखिम मे डालकर जिंदगी गुजर बसर करने को मजबूर हैं. झारखण्ड बनने के बाद नेता अफसर और पूँजीपति मालामाल हुए है. जबकि यहां के आदिवासी मुलवासी विस्थापित हुए है.
टोंटो प्रखंड मे सभी सरकारी योजनाओं को कागज पर ही पूरा किया जाता है. अफसर ठेकेदार मिलकर योजनाओं मे लूट रहें हैं. नल जल योजना में पूरा लूट चल रहा है. आगामी 29 नवंबर को टोंटो प्रखंड के मौदा गांव से पद यात्रा कर पीएचडी कार्यालय का घेराव किया जायेगा और उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया जायेगा.
बैठक में टोंटो के उप प्रमुख मुक्ता लागूरी, बड़ा झींकपानी पंचायत समिति सदस्य हेम्बोती हेमब्रोम, पुरना पानी पंचायत समिति सदस्य अंजुमन कुंकल, रेंगरा हातु पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा लागुरी शामिल हुए.
