जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अविश्वास प्रस्ताव को बचाने और गिराने के लिए होने वाले मतदान में प्रमुख और जिला परिषद सदस्यों के बीच खरीद-फरोख्त हो रही है : जॉन मिरन मुंडा


चाईबासा : जिला स्कूल ओवर ब्रीज के नीचे मजदूरों के बीच पम्पलेट बांटते हुए आगामी 03/11/2023 को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर अबिश्वास प्रस्ताओ मे पद को बचाने और गिराने के लिए वोटिंग मे  प्रमुख और जिला परिषद सदस्य मे हो रहें खरीद बिक्री को लेकर सभा किया गया। 

जॉन मिरन मुंडा ने कहा की आजादि के 77 साल मे भी हमारा जिला का बिकास नहीं हुआ इसका कारण है यहाँ वोट का खरीद बिक्री होना। आम जनता हंडिया दारू मे और नेता लाखो करोडो मे वोट को बेचते हुए आ रहें हैं। हमारा जिला देश दुनियाँ का सबसे ज्यादा धनी होने के बावजूद सबसे गरीब लोग रहते हैं। 05 kg अनाज के लिए डीलर से लड़ाई लड़ रहें हैं। पिछले एक साल से जिला परिषद मे हमलोग जीतकर आम लोंगो को पीने का पानी नहीं दिला पा रहें हैं। 

जॉन मिरन मुंडा

वर्तमान मे जो जिला परिषद सदस्य हैं वो बिकास का कोई काम नहीं कर रहें हैं। इसलिए इसको हटाने के लिए अबिश्वास पर बहुमत वोट चाहिए लेकिन देखने को मिल रहा है की कुछ प्रमुख, जिला परिषद अपने को पैसो से सौदा कर रहें हैं जो काफी दुर्भाग्य पूर्ण है। आज हम सभी आदिवासी वोट के खरीद बिक्री को नहीं समझेंगे कभी बिकास नहीं कर पाएंगे। 

जॉन मिरन मुंडा ने कहा की आप सभी मजदूर गाँव गाँव मे जाकर इसका बिरोध करें। जो प्रमुख और जिला परिषद अपने को बेचकर गलत आदमी को बचाने या जिताने का काम करेंगे उसका बिरोध करना चाहिए। Jmm पार्टी आदिवासी हितैसी होने का झूठा दिखावा करती है अगर वैसा होता तो मनोहर पुर से mp का आदमी को जिला परिषद का उपाध्यक्ष नहीं बनाता। आज jmm सरकार मे आदिवासियों का कोई भला नहीं हुआ है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post