चाईबासा : जगन्नाथपुर -मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के तहत अनुमण्डल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के द्बारा मंगलवार को अपने कार्यालय सभागार में 54 जगन्नाथपुर(अजजा) विधानसभा क्षेत्र के सभी बीडीओ व बीएलओ पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के कार्यक्रम के तहत दिये गये निदेर्शो का शत्प्रतिशत अनुपालन करते हुये एक पात्र नागरिक, जो 2024 वर्ष में पश्चात्वर्ती अर्हता तारीख अर्थात् 01 जनवरी 2024, 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टूवर 2024 में से किसी को अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले है वैसे मतदाता को मतदाता सूची में बीएलओ ऐप, भीएसपी और भीएच के माध्यम से नाम जोड़ने से संबंधित जानकारी दी गई।
सभी बीएलओ के द्वारा मतदान केन्द्र / घर-घर जाकर नया मतदाता जोड़ने, मृत मतदाता को मतदाता सूची से हटाने, मतदाता सूची में नाम सुधारने एवं एक ही परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केन्द्र पर जोड़ने से संबंधित कार्य किया जा रहा, इस संबंध में जानकारी दी गई। दिनांक ऐप पर पढ़ें 01.01.2024 को 18 वर्ष होने वाले व्यक्ति को मतदाता सूचा नाम जोड़ने से संबधित जानकारी दी गई। सभी मतदान केंद्र में 4 नवंबर एवं 5 नवंबर मतदाता सूची विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके बारे में सभी को दिशा निर्देश दिया गया एवं दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया.वही एसडीओ ने सभी सुपरवाइजर को सख्त निर्देश दिया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले के ऊपर कार्रवाई सख्त सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोईलकेला बीडीओ सहित सुपरवाइजर के ऊपर शोकाॅज की गयी
वही बैठक में गोईलकेला व मनोहरपुर बीडीओ सहित सुपरवाइजर अनुपस्थित पाया गया जिस पर एसडीओ ने फोन के जरिए बीडीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही ना बढ़ाते वरना होगी कार्रवाई. साथ ही गोईलकेला बीडीओ सहित सुपरवाइजर के ऊपर शोकाॅज की गयी. कहा कि एक भी मतदाता नाम से छुटे नही इसपर विशेष ध्यान रखे।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद,नोवामुंडी अनुज बांडों,टोंटो बीडीओ ललित भगत, पर्यवेक्षक उमाकांत महतो, कल्याण पदाधिकारी रविंद्र कुमार,बीईईओ सुदामो साव, मतदाता ऑपरेटर लक्ष्मण महतो सहित काफी संख्या में पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

.jpeg)
