कांग्रेस के नवनियुक्त प्रखंड/नगर अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन


चाईबासा : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदन उपरांत बुधवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में प.सिंहभूम जिला के नवनियुक्त कांग्रेस प्रखंड /नगर अध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमिटी ,प.सिंहभूम के तत्वाधान में अभिनंदन किया गया।

नवनियुक्त कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष में क्रमशः मंझारी प्रखंड विकास बिरुवा , कुमारडुंगी प्रखंड सुखलाल हेम्ब्रम , झींकपानी प्रखंड सिकुर गोप तथा नगर अध्यक्ष , चाईबासा अजय कुमार को प.सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र देकर माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर बधाई दिया है।

नवनियुक्त प्रखंड / नगर अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि आप पूरी कर्मठता एवं सक्रियता के साथ अपने प्रखंड / नगर में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार- प्रसार करते हुए संगठन की मजबूती हेतु निस्वार्थ भाव से अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। कांग्रेस नेतृत्व के सपनों को साकार करने में सहयोगी बनेंगे। 

बधाई देने वालों में जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, जिला सचिव विश्वनाथ तामसोय, संतोष सिन्हा, कार्यकारणी सदस्य राकेश सिंह, विजय सिंह तुबिद, युवा नेता रितेश तामसोय, आफताब आलम, ईशाक अंसारी , हरीश चन्द्र बोदरा, श्याम बिरुवा, अभिषेक सुंडी, अनिल शर्मा, महेश गोप, लोपो देवगम, मो.असलम, रूपेश तरवे, बिनय विश्वकर्मा, प्रेम सागर कुमार, विघ्नोंराज दास, ब्रज मोहन देवगम, गांधी सुंडी, सुशील दास आदि शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post