आदित्यपुर : श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमिटी, आपंजन क्लब के द्वारा सालडीह बस्ती, आदित्यपुर के आशियाना रोड में बनवाया गया पूजा पंडाल आज देर शाम उदघाटित हुआ। इस पूजा पंडाल का उदघाटन राज्य के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने फीता काटकर किया।
यहाँ वर्ष-2004 से प्रतिवर्ष पूजा समारोह आहूत किया जाता है। इस अवसर पर प्रफुल्ल चन्द्र गोराई, कमिटी के अध्यक्ष शांतनु घोष (विक्टर), सचिव अमन सिंह तथा कोषाध्यक्ष आदित्य देव (राजू) सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
