तीसरा अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बसंती कुमारी ने जीती रजत पदक


चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला की एथलीट बसंती कुमारी ने चंडीगढ़ मे आयोजित हो रही 3रा अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 10000मीटर के स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त की है।बसंती कुमारी अभी हाल में ही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व की थी जो चीन में आयोजित हुई थी।जिला ओलंपिक संघ के सचिव सह कोच अजय कुमार नायक ने बताया कि पिछले दिनों बसंती कुमारी को एस आर रूंगटा ग्रुप के हेड एवं संघ के संरक्षक मुकुंद रूंगटा जी के द्वारा आर्थिक सहयोग किया गया,उस सहयोग से बसंती अपना डायट एवं किट का कमी पूरा कर रही है।22 अक्टूबर को 5000मीटर की दौड़ है पिछले वर्ष 5000 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त की थी,आशा है इस बार भी 5000मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त करेगी।

बसंती के उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मंत्री श्रीमती जोबा माझी ,जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक विधायक दीपक विरुआ ,जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की,संरक्षक मुकुंद रूंगटा,अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल नीरज संदवार,केशव चंद्र मिश्र, गौरीशंकर महतो, सचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव कश्मीर, अर्जुन विजय,सह सचिव संजीव,ओंकार,नरेंद्र,पूनम,पवन, लखींद्र आदि खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post