खुला माँ का पट, जय माँ दुर्गा की गूंज से गुंजयमान हुआ शहर


चाईबासा : महाषष्ठी की संध्या शुक्रवार को आदि दुर्गोत्सव आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा द्वारा आयोजित पूजा उत्सव का विधिवत शुभ आरंभ समिति के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा के द्वारा विधिवत रूप से दिप-धूप प्रज्वलित कर किया गया एवं माता रानी से सबके कल्याण कामना की गई जिसके साथ ही बेलबरण का पूजन कार्य के साथ माँ का बोधन, आमंत्रण एव अधिवास पूजन की गई।

बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजित किया गया।

इस मौके पर समिति के तपन कुमार मित्रा , गोपाल चटर्जी , प्रभाष सरकार , त्रिशानु राय , गौतम सरकार , सुशील चौमाल , रोहित रुंगटा , रतन दे , सुभम शर्मा , दीप चटर्जी , भरत रुंगटा , कार्तिक सरकार , पुरोहित अनूप कुमार मुखर्जी , विश्वनाथ राय , स्वाधीन बनर्जी , तपन बनर्जी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post