आदित्यपुर : रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में सदयस्ता अभियान चलाया गया. यहां अभियान राज प्रभा होटल में किया गया.जिसमे जिला के कई युवाओं ने राजद के दामन थामा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव सलेंद्र कुमार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि राजद प्रदेश महासचिव एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद रहे.
पुरेंद्र ने कहा कि जैसे कि राजद के पहले दो मंत्री कोल्हान से आते थे वैसे ही आने वाले समय राजद खुद अपने दम पर विधानसभा और नगर निकाय चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा जिस के लिए अभी से ही बूथ स्तर पर कमिटी गठन करने कि जरूरत है.जिला अध्यक्ष उदित यादव ने कहा कि युवा ही आने वाले समय मे नेतृत्व करेगा और जैसा कि हम सब देख रहे है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद युवा है.और युवाओं पर खासा ध्यान दे रहे और बिहार में युवाओं को रोजगार दे रहे है.
युवा राजद कि सदयस्ता लेने वालों में मुख्यत रूप से बिनोद गोप, प्रकाश ठाकुर, चितरंजन सिंह, सूरज सिंह, राहुल सिंह, अरविंद पासवान, मोहक राय, नितेश कुमार, मंटू कुमार आदि शामिल हुए।
कार्यक्रम का मंच संचालन बैजू यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कमलेश यादव ने किया।
