आदित्यपुर : रविवार को सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान मे भूमिपूजन विधि विधान से हुआ. यहां पिछले 1972 से काली पूजा हो रही है. इसके संस्थापक स्वर्गीय बिशु घोष, हरे किष्टो घोष और सुशील मंडल थे. पंडाल का उद्घाटन 12 नवंबर की शाम 7 बजे मंत्री चम्पई सोरेन करेंगे.
नई कमेटी में अध्यक्ष पवित्र कुमार बर्मन उर्फ गोरा दा, कोषाध्यक्ष माणिक दास, महासचिव सुनील सिंह, संरक्षक सुशील मंडल, अंजन दास, रवि श्रीवास्तव, प्रसेनजीत घोष, आदि शामिल हैं.
मौके पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, श्रीराम ठाकुर कल्याण घोष, भगलु सोरेन, शशांक कुमार गांगुली, देबू, देबू घोष, तरुण कुमार दास आदि मौजूद थे.
