सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में सरायकेला टाइगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उल्लासपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ।
इससे पहले उपायुक्त रविशंकर शुक्ला यहां पहुंचे। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उनका स्वागत किया।
उपायुक्त श्री शुक्ला यहां खिलाड़ियों से मिले। और चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस प्रकार खेल का आयोजन के लिए जिला परिषद अध्यक्ष श्री बोदरा की प्रशंसा की। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ अपना अच्छा खेल का प्रदर्शन करें।
उद्घाटन सत्र में मंगल सिंह कान्डाईबुरु, मधुसूदन तापे, गणेश गागराई, सोना गागराई, गोपीनाथ गागराई आदि सदस्यगण सक्रिय दिखे।
प्रतियोगिता में ग्रुप ए में पहला मैच सरायकेला टाइगर वनाम एएसएमसी हेंसा के बीच हुई। जबकि ग्रुप बी में किलरमैन बुरुडीह वनाम सरायकेला पुलिस टीम के बीच हुई। दर्शक खेल का आनंद लेने में मशगूल दिखे।


