चाईबासा : सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पूजा पंडाल, सभी पंडालों में लाइट की होगी सुविधा

समिति के सदस्यों ने शांति समिति के बैठक में उठाये मामले 

दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति बैठक, उपद्रव फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई


चाईबासा : दुर्गा पूजा को लेकर चाईबासा सदर थाना परिसर में बुधवार को सीडीपीओ दिलीप खलखो की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में चाईबासा के विभिन्न पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए. इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये. एसडीपीओ ने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने की बात कही. साथ ही कैमरा लगाने की जिम्मेदारी कमेटी को सौंपी.  एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी. उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

पूजा पंडाल में पुलिस प्रशासन होंगे तैनात 

एसडीपीओ ने रीति-रिवाज के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने पर जोर दिया. कहा कि पूजा पंडाल में पुलिस प्रशासन तैनात होंगे. साथ ही विसर्जन के दौरान किसी तरह का उपद्रव ना हो, इसको लेकर दंडाधिकारी की भी नियुक्ति होगी. कहा कि समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी है कि अपनी-अपनी कमिटी के सदस्यों को उपद्रव ना करने दे.

शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने रखी मांग

शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने कई स्थानों में सड़क सही नहीं होने को लेकर आपत्ति जतायी. साथ ही सभी पंडालों में लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने की बात रखी. सदस्यों ने बिजली का झूला हुआ तार ठीक कराने की भी मांग की. जिसके बाद एसडीपीओ ने सभी  समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. साथ ही लाइट की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर भी हामी भरी.

बैठक में मुख्य रूप से सदर थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक प्रतिभा रानी, 20 सूत्री के सदस्य त्रिशानु राय, अधिवक्ता सह समाजसेवी राजाराम गुप्ता, समाजसेवी निशाद अली, पवन शर्मा, पंकज आहूजा, आशीष कुमार सिन्हा, संजय वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, राजू यादव के अलावा काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे. मालूम हो कि आगामी 20 अक्टूबर से चाईबासा में प्रतिमा स्थापित हो जायेगी. साथ ही 21 अक्टूबर से सप्तमी का पूजा आरंभ हो जायेगा.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post