सांसद गीता कोड़ा 13 अक्टूबर को चक्रधरपुर में करेंगी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास


चाईबासा : सिंहभूम की माननीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी के चक्रधरपुर में आगमन को लेकर एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करने हेतु आज वन विश्रामाघर चक्रधरपुर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय सामड की अध्यक्षता में अतिमहत्वपूर्ण बैठक हुई। 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि दिनांक 13 अक्टूबर को चक्रधरपुर ग्रामीण व नगर में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी के द्वारा सांसद निधि से संचालित होनेवाले योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ विभिन्न विकास कार्यों के विषय पर संवाद किया जाएगा। विजय सामड ने उपस्थित सभी प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाएं और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अविलंब बूथ कमेटियों का गठन कर लें।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सांसद श्रीमती गीता कोड़ा द्वारा पूरे लोकसभा क्षेत्र का चंहुमुखी विकास किया जा रहा है इसी कड़ी में 13 अक्टूबर को सांसद के द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड और नगर को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी जाएगी । अतः इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कार्यकर्ता तैयारी कर लें।

दिनांक 13 अक्टूबर को सिंहभूम की माननीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी के चक्रधरपुर में आगमन को लेकर एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करने हेतु आज वन विश्रामाघर चक्रधरपुर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय सामड की अध्यक्षता में अतिमहत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि दिनांक 13 अक्टूबर को चक्रधरपुर ग्रामीण व नगर में सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी के द्वारा  सांसद निधि से संचालित होनेवाले योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ विभिन्न विकास कार्यों के विषय पर संवाद किया जाएगा। विजय सामड ने उपस्थित सभी प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाएं।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सांसद श्रीमती गीता कोड़ा द्वारा पूरे लोकसभा क्षेत्र का चंहुमुखी विकास किया जा रहा है इसी कड़ी में 13 अक्टूबर को सांसद के द्वारा चक्रधरपुर प्रखंड और नगर को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी जाएगी। अतः इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कार्यकर्ता तैयारी कर लें।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष गोविंद प्रधान, प्रखंड महसचिव भोलेनाथ बोदरा, सतीश चन्द्र कोया, रफाएल बांकिरा, सचिव मुचराय महाली, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, मंडल अध्यक्ष पोण्डे राम सामाड, सापु मंडल, पंचायत अध्यक्षों सुसेन महाली, दुर्गा चरण बोदरा, दीपक महतो, संजीत बांकिरा, सुरेश पुरती, लाल मोहन महतो, श्री धर गोप, गोपाल पुरती, रुईदास डांगिल, दीप चरण हासदा, गंगा राम सोय, विष्णु जोंको, राजाराम गुईया, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो, नगर उपाध्यक्ष सन्नी रोबर्ट अंथोनी, परजान खान, दिनेश सोय, सुभाष दास, बाबूराम बोदरा, संजय सोय, कृष्णा बोदरा, लालेन कालिन्दी, सारोज कुमार, संदीप कुमार महतो आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post