अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सरायकेला में डीएसडब्लूओ ने किया बालिकाओं को सम्मानित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला में स्लोगन राइटिंग, चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें भाग लेने वाले उत्कृष्ट बालिकाओं को डीएसडब्लूओ सत्या ठाकुर ने सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने बाल विवाह एवं जेंडर असामान्यताओं के विषय पर प्रकाश डाला। 


मौके में उपस्थित पद्मश्री छुटनी महतो ने बाल विवाह का विरोध करने हेतु बालिकाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इससे पहले कार्यक्रम में बालिकाओं ने स्लोगन राइटिंग, चित्रकला(चित्रांकन) प्रतियोगिता में भाग लिया एवं अपना हुनर दिखाया। युवा एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति के जुझार सोरेन, संबंधित पदाधिकारी, शिक्षिका, छात्राओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post