नए अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार ने निवर्तमान आयुक्त से पद ग्रहण किया


आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के अपर नगरआयुक्त कक्ष में दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर नए अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार ने निवर्तमानअपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद से पद ग्रहण. करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की. जहां इन्होंने बताया कि सरकार के योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करना इनके प्राथमिकता में शामिल है. 

इन्होंने बताया कि जो भी सरकार की प्राथमिकताएं हैं, वे नगर निगम क्षेत्र में समय से पूर्ण की जाएगी. वहीं दौरान निवर्तमान अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने अपने 3 साल के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर नगर निगम वासी और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया. इन्होंने कहा कि जनता और कर्मचारियों के भरपूर स्नेह के चलते इन्होंने सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा किया है. इन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरा महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा किया गया, हालांकिहालांकि नगर निगम का कार्यालय नहीं बन पाया इसका इन्हें मलाल है. 

लेकिन इन्होंने उम्मीद जताई कि अब नए अपर नगर आयुक्त के देखरेख में नए कार्यालय भवन का भी शीघ्र निर्माण पूरा हो सकेगा. वही पद ग्रहण करते ही आदित्यपुर नगर निगम के आलोक कुमार को समाज सेवक विकास के लोगो ने गुलदस्ता दे कर स्वागत किया. वही जिला 20 सूत्री सुदेश धारी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास को गति देने में सहयोग देने की बात कही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post