इंदिरा गांधी की कुर्बानी व सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है : कांग्रेस


चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को देश के प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व देश के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गई।
दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

दोनों महान नेताओं ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना जीवन दे दिया, इनके कुर्बानी व योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, इनके बताये सिद्धांतों व आदर्शों पर चल कर ही देश की एकता व अखंडता काे अक्षुण रखा जा सकता है।


मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, जिला महासचिव कैरा बिरुवा, जिला सचिव जगदीश सुंडी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मालती कालुण्डिया, रीता पुरती, महीप कुदादा, जुम्बल सुंडी, रवि नारायण पान, प्रदीप उरांव, सुशील कुमार दास, गंदरु उरांव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post