सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में सरायकेला टाइगर द्वारा आयोजित चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एनबीसी तितिरविला को हराकर महाली ब्रदर्स विजेता बना।
इससे पहले खेल प्रेमी दर्शकों ने फुटबॉल प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता काफी रोमांचक रहा। टाई की स्थिति में मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमे महाली ब्रदर्स ने जीत हासिल की।
समापन समारोह में अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह भी पहुंचे। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने एसडीओ का स्वागत किया। समारोह में एसडीओ पारुल सिंह के कर कमलों से विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के कर कमलों से उपविजेता टीम पुरस्कृत हुए।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सुशील जेराई को मिला। अतिथि सूर्यराज सिंह के कर कमलों से इन्हें पुरस्कार मिला। अतिथि लिपू महांती के कर कमलों से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गांधी टुडू को मिला।
कार्यक्रम में मंगल सिंह कन्डाईबुरु, मधुसूदन तापे, गोपीनाथ गागराई सहित तमाम सदस्यगण, अतिथि खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

.jpeg)

.jpeg)