सीनी रेलवे ट्रैक पर सर कटा कर युवक ने किया आत्महत्या, पुलिस पर लगा आरोप

सरायकेला थाना प्रभारी सस्पेंड, एसपीओ दिनेश कार्य मुक्त

सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : सरायकेला थाना सीनी ओपी अंतर्गत रेलवे पोल संख्या 275/S3/S5 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक सर कटा शव की सूचना ट्रैकमेन ने स्टेशन प्रबंधक को दी। उसके बाद मौके पर सीनी ओपी प्रभारी श्री कुजूर अपने दलबल के साथ मौके में पहुंचे। मृतक के पास एक मोबाइल पड़ा हुआ मिला। जिससे उसकी पहचान हो सकी। मृतक का नाम सागर राणा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना बीती रात की है।



सुबह होते ही सारेआम इसकी चर्चा होने लगी। और मृतक के परिजनों, स्थानीय लोगों ने सरायकेला थाना का घेराव कर दिया। एसडीपीओ हरविंदर सिंह, अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य भी थाना पहुंचे एवं स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान उमा राणा पति स्वर्गीय बादल राणा वार्ड संख्या दो (नया) निवासी ने अपने मृतक पुत्र सागर का आत्महत्या के लिए थाना प्रभारी सरायकेला (नीतीश कुमार) एवं एसपीओ दिनेश साहू पर कई गंभीर आरोप लगाया। आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में उन्होंने सरायकेला थाना में लिखित प्राथमिकी दी है।

50000 लेकर सरायकेला थाना प्रभारी के पास चलेगा तो.......


मृतक के माता उमा राणा के मुताबिक 6 सितंबर शाम करीब 5:00 बजे घर के किराना दुकान में सरायकेला के दिनेश साहू आया और सागर के बारे में पूछताछ किया। उसने बताया कि सागर के पास चोरी का मोबाइल है। जिसके लिए सागर को जेल हो जाएगा। अगर ₹50000 लेकर सरायकेला थाना प्रभारी के पास चलेगा तो सागर को बचा लेंगे। नहीं तो उसे जेल जाना ही पड़ेगा। उसके बाद दिनेश दो बार सागर को खोजता हुआ आया। मोबाइल नंबर लेने के बाद दुकान के बाहर खड़े होकर दिनेश साहू सागर को डरा धमका रहा था। 

सरायकेला थाना प्रभारी सस्पेंड, एसपीओ दिनेश कार्य मुक्त

उन्होंने आरोप लगाया कि सागर को आत्महत्या के लिए दिनेश साहू एवं थाना प्रभारी सरायकेला द्वारा मजबूर किया गया। इनके ऊपर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने की उन्होंने मांग की। उपस्थित जनता के बीच एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि सरायकेला थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। दिनेश को तत्काल कार्य मुक्त कर दिया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जनता की मांग को ध्यान में रखकर एवं पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एसपी ने कार्यवाई की है। आश्वासन के बाद ही लोग थाना से हटे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post