जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा पंडाल का विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन,पूजा अर्चना कर की सुख शांति समृद्धि की कामना


सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया। विधायक दशरथ गागराई ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। विधायक ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। उन्होंने क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा अपने क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम सभा कर जनउपयोगी योजनाओं की सूची दे उसे स्वीकृत कर क्षेत्र का किसी सम्पूर्ण विकास किया जाएगा। 

विधायक ने क्षेत्रीय गौड़ समाज के आग्रह पर श्री कृष्ण मंदिर स्थापना को लेकर नींव रखने की बात कही। बताया  उनका प्रयास रहेगा कि जगन्नाथपुर में एक भव्य श्री कृष्ण मंदिर बने जो क्षेत्र के साथ जिले की पहचान बने। इससे पूर्व अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने विधायक का भव्य स्वागत किया। उद्घाटन समारोह का संचालन देवीदत्त प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन हेमसागर प्रधान ने किया। 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो,आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान,कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान,शम्भूनाथ प्रधान,अजीत प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,संजय प्रधान,हेमसागर प्रधान,विजय प्रधान,रानी हेम्ब्रम,भगत महतो,नरेंद्र महतो वे सुमंत बेहरा समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post