चुनाव के लिए 29 नामांकन पत्रों की बिक्री 29 को, सभी पदों पर चुनाव संभव है


चाईबास ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आगामी सत्र 2023-25 के चुनाव हेतु नामांकन पत्रों के विक्रय कार्यक्रम सम्पन्न।
नामांकन पत्रों की विक्रय निम्नलिखित रूप से हुई है।
अध्यक्ष पद हेतु 02 श्री मधुसूदन अग्रवाल एवं श्री दिलीप खंडेलवाल
उपाध्यक्ष पद हेतु 04 श्री विकास गोयल श्री शिबुलाल अग्रवाल  श्री सुनील दोदराजका एवं श्री जितेंद्र मधेसिया 
सचिव पद हेतु 02 श्री नीरज संदवार एवं श्री रितेश चिरानिया सयुंक्त सचिव पद हेतु 04
सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा,हाजी वकील खान, श्री विवेक कुमार सिन्हा, श्री गोविंदा खैतान कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री राजीव ख़िरवाल, श्री मुकेश पोद्दार एवं श्री जितेंद्र कुमार मधेसिया 
कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु  14 श्री सौरभ कुमार गुप्ता , श्री पीयूष गोयल,श्री विकास अग्रवाल,श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती निशा केडिया, श्री मृणाल सराफ, सरदार लखबीर सिंह भामरा श्री निशान चौबे, श्री अमन कुमार सुल्तानिया, श्री सुनील कुमार रूंगटा, श्री नित्यम नेवटिया, श्री संतोष कुमार डे, श्री विवेक कुमार सिन्हा एवं श्री गोविंदा खैतान नामंकन पत्र विक्रय कार्यक्रम में कुल 29 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। 

चेम्बर के 17 पदों हेतु चुनाव में सभी पदों पर दावेदारी प्रस्तुत हुई है इससे प्रतीत होता है की कोई पद निर्विरोध नही होगा सभी पड़ पर चुनाव लगभग तय है जो जांच उपरांत स्पष्ट होगा। चुनावी कार्यक्रम अनुसार दिनांक 8 एवं 9 सितंबर 2023 को सदस्य गण भरे हुए नामांकन पत्रों को समर्पित करेंगे दिनांक 10 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच उपरांत वैध पाये गए नामांकन पत्रों के क्रमानुसार प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जिन सदस्यों को अपना नामंकन वापस लेना है वे 10 सितंबर को नाम वापस ले सकते है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post