चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने के निर्धारित समय में आज महासचिव पद के उम्मीदवार पवन कुमार अग्रवाल के द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया गया। इसके पश्चात सभी उम्मीदवारों की नामांकन पत्र की वैधता जांच की गई। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी राजकुमार ओझा,उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार गुप्ता एवं सी ए अभिषेक दोदराजका, महासचिव पद के लिए छोटेलाल तामसोय एवं संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी सी ए आयुष दोदराजका, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए इम्तियाज़ खान एवं मोदस्सर इमाम खान, चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप भगेरिया एवं विकास कुमार गुप्ता, जगन्नाथपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी मनोज निषाद, कार्यकारणी सदस्य के लिए दिनेश कुमार पिरोजीवाला, मोहित चिरानिया, जगविंदर प्रताप सिंह, प्रकाश कुमार उपाध्याय, संजय कुमार, अमित ठाकुर, रघुनंदन पिरोजीवाला, मनीष पसारी, अभिषेक चौरसिया, राधा मोहन बनर्जी, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार खीरवाल, छोटू लाल गुप्ता सभी के नामांकन पत्र को सही पाया गया।
चुनाव समिति द्वारा निविरोध प्रत्याशियों को माला एवं बुके देकर जीत की बधाई दी गई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया ने कहा कि कल विकास चंद्र मिश्रा के द्वारा जो आरोप लगाया गया है वह लोगों में भर्म फैलाने के लिए किया जा रहा है, चेंबर के संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि कार्य समिति द्वारा एक मुख्य चुनाव पदाधिकारी को मनोनीत करेगी और उन्हीं के नियंत्रण में पूरी चुनाव प्रक्रिया 10 दिनों के अंदर में पूरी कर ली जाएगी।
साथ ही उन्होंने बताया कि वे स्वयं को संस्थापक कहते हैं जबकि संविधान में चेंबर के संयोजक का उल्लेख किया गया है। अंत में उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पिल्लई हॉल में होने वाला चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं परदृश्यता के साथ होगी। किंतु किसी के द्वारा चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप या बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)