कांग्रेस भवन, चाईबासा में मनाई गई भगत सिंह की जयंती


चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को कांग्रेसियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने आह्वान करते हुए कहा कि हमें भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए उनके द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलकर देश सेवा करने की शपथ लेनी चाहिए। देश के प्रति उनके जेहन में गजब का प्रेम था। युवाओं को उनके इतिहास को पढ़ना चाहिए।

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, त्याग एवं बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। 

मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला महासचिव त्रिशानु राय, लियोनार्ड बोदरा, जिला सचिव विश्वनाथ तामसोय, वरीय कांग्रेसी मेवालाल होनहागा, महीप कुदादा, सुशील गागराई, बुल्लू दास, ब्रज मोहन देवगम, सुशील दास, चुरा राम पान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post