कुकडू के सपारूम में गुजर हाथी की मौत, बिजली का करंट लगने से कुछ दिनों से बीमार था.…


चांडिल : कुकडू प्रखंड के सापारूम के खेत में हाथी का शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना चांडिल वन विभाग को दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिनों से क्षेत्र में देखा गया। कल रात को खेत में गिरने के बाद दम तोड़ दिया। वही फोरेस्टर राधा रमण ने जानकारी दी कि मृत्यु के पूर्व आस पास के क्षेत्र में आतक फैला रखा था।

तीन माह पूर्व क्षेत्र से रांची की ओर झुण्ड में चला गया था। वही बिजली का करंट लगने से शाररिक रूप से कमजोर हो गया था। वह झुंड से अलग-थलग रह रहा था। ग्रामिणों के सूचना दी सापारूम के खेत में गुजर प्रजाति का हाथी का शव देखा गया है। वन विभाग डॉक्टर के टीम को लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है । वही राधा रमण में बताया की मौत प्रकृति रूप से हुई है पोस्टमार्टम के बाद विशेष जानकारी दी जायेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post