सरायकेला : विश्वकर्मा मंदिर का प्रतिष्ठा में रही भक्ति उल्लास का माहौल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित विश्वकर्मा मंदिर का प्रतिष्ठा भक्ति व उल्लास के माहौल में संपन्न।
मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में खोडरा समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य पुजारी घासीराम सतपथि के दिशा निर्देशन में मंदिर का प्रतिष्ठा हुई। ओड़ीसा से आए पंडित विजय मिश्र, दिलीप महापात्र, मलय मिश्र के अलावे नवकुमार रथ पूजा अर्चना कार्य में सक्रिय थे। इससे पहले कलश स्थापना के साथ भगवान विश्वकर्मा व मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुई।
 खोडरा समाज के खकन प्रमाणिक, सपन कामिला, अरुण राणा, प्रदीप प्रमाणिक, पठाणी राणा सहित तमाम भक्त श्रद्धालु कार्यक्रम को सफल करने में जुटे रहे। मंदिर प्रतिष्ठा के बाद भक्त श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post