चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झींकपानी के टूटू गुटू मे ग्रामीण मुंडा की अध्यक्षता मे बैठक हुआ जिसमे सेरेंगसिया से सिंगपुखरिया तक सड़क निर्माण मे भारी अनियमितता और बार बार दुर्घटना होने पर बिचार बिमर्श किया गया। इस बैठक मे जिला परिषद जॉन मिरन मुंडा भी उपस्थित हुए। ग्रामीणों का कहना है की सड़क निर्माण मे अलकतरा का मात्रा बहुत कम है जिससे सड़क उखड़ने लगी है और कंही कंही तो बहुत कम मात्रा मे डाला जा रहा है। मजदूरी भी 300 ₹ दिया जा रहा है। बम्पर नहीं होने के कारण दुर्घटना बहुत होता है क्यूंकि सड़क मे काफी मोड़ है। जॉन मिरन मुंडा ने कहा की जिला मे जीतने भी सड़क बन रहें हैं सब जगह लूट मची हुई है। हमलोग सभी जगह इसका शिकायत करते हैं मगर कार्रवाई बहुत कम होती है। जबकि सड़क निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि का फंड जोड़ा रहता है लेकिन कमीशन मे ही बंदर बाँट हो जाता है और सड़क की गुणवत्ता मे लूट हो जाती है।सर्व सम्मति से तय हुआ की सभी गाँव मे पद यात्रा कर हस्ताक्षर लेकर उपायुक्त को ज्ञापन दिया जायेगा।
.jpeg)