आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जुडको द्वारा किए जा रहा है कार्यों का उपायुक्त नें किया समीक्षा, डीपी से पुर्व लंबित कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जुड़को द्वारा किए जा रहा है सिवरेज योजना, पेयजल आपूर्ति योजना कार्य एवं वन भूमि, सरकारी भूमि के अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की समीक्षात्मक बैठक की।
 बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, अपर उपायुक्त, अंचल अधिकारी गम्हरिया एवं कार्यरत एजेंसी के पदाधिकारी  उपस्थित रहें।

 बैठक के दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहें सीवरेज एवं पेयजल आपूर्ति कार्यों की प्रगति का क्रमवार समीक्षा करते हुए कार्यरत एजेंसी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर ससमय कार्य को पूर्ण करने के निदेश दिए। उपायुक्त ने कहा विभिन्न क्षेत्र में कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं को संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ तालमेल स्थापित कर नियमानुसार समस्याओं का निष्पादन कर क्षेत्र के कार्यों में प्रगति लाएं ताकि आगामी दुर्गा पूजा से पुर्व प्रभावित क्षेत्रो में सिवरेज एवं पेयजलापूर्ति के लंबित कार्यों को पूर्ण किया जा सकें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post