चाईबासा : श्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में दो दिवसीय भादो-अमावस्या महोत्सव का शुभारम्भ आज स्नान के साथ प्रारंभ हुआ । मन्दिर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पसारी ने बताया कि आज प्रातः माता के दिव्य विग्रह के स्नान के पश्चात भव्य श्रिंगार किया गया। “ माँ ” के दिव्य स्वरूप को फूलों के बाग में सजा कर दर्शानार्थ पट खोला गया ।भक्तों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अदभुत शृंगार का भक्तों ने दर्शन किया ।
चुनरी ओढ़ कर महिलाओं एवं बालिकाओं ने माँ के हाथों एवं चरणों में मेहंदी लगा कर भजन गाया और परिवार , समाज में ख़ुशहाली की कामना कीं।
इस अवसर पर श्रीमती नेहा अग्रवाल, बेला पसारी, सविता पसारी, कृतिका पसारी, ऐश्वर्या पसारी, नेहा अग्रवाल, श्वेता जालान, लता अग्रवाल, चंदा शर्मा, चंदा अग्रवाल, लता अग्रवाल, संगीता मुंधडा, सहित कई भक्त उपस्थित हुए।
कल अमावस्या को प्रातः मंगला आरती, स्वस्तिक पूजन, सवामनी भोग, ज्योत-आरती एवं अपराह्न 3 बजे से मंगल पाठ होगा। मंगल पाठ गायिका श्वेता अग्रवाल जी रामगढ़ मंगल पाठ का भजन सहित पाठ करेंगी उनके साथ महिलायें, बालिकाएँ मंगल पाठ का वाचन करेंगी। प्रमाणिकता है कि मंगल पाठ करने से माँ जगदंबा उनकी मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं।
संध्या में छप्पन भोग, आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा
संरक्षक मुकुँद रुँगटा जी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट सदस्य इंद्र पसारी, प्रभात पसारी, एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य सुशील पसारी, कन्हैया लाल अग्रवाल, सुशील चोमाल, सुनीत खिरवाल, नरेश अग्रवाल, नारायण पाडिया, अभिषेक पसारी, चितवन पसारी, अनूप जोशी, कपिल गोयल, पीयूष अग्रवाल, अंचल पसारी, श्याम भूत, रवि बुधिया, पप्पू, एवं अन्य भक्त गण तैयारी में संलग्न हैं।

.jpeg)
