गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी के द्वारा पोषण अभियान के तहत आज गुरुवार को आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की महिलाओं के यहां अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस कार्यक्रम में कल 21 शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया।
कार्यक्रम में कल 25 शिशुओं का अन्नप्राशन किया गया
इस कार्यक्रम में पोषण अभियान तथा पोषण माह का महत्व बताते हुए सीडीपीओ साधना चौधरी ने बताया गया कि अन्नप्राशन संस्कार छठे या सातवें माह में किया जाता है। छठे या सातवें माह के बाद शिशु को मां के दूध के साथ-साथ बेहतर पोषण के लिए उपरी आहार देना शुरू किया जाता है।
चूंकि 6 माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाता है। 6 माह पश्चात शिशु का विकास तेज गति से होता है और उसे अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए शिशु को उपरी आहार देना जरूरी होता है।
इस मौके टाटा स्टील फाउंडेशन संजोजक चंपावती हसदा के साथ साथ महिलाएं, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका उपस्थित थी।

.jpeg)
