महिला कॉलेज चाईबासा के हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया


चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा के हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राचार्या प्रीतिबाला ने हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया और राष्ट्रभाषा के रूप में भारतीयों को गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया ।हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, एक्टेंमपोर प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्राचार्या द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी 

1) प्रथम पूनम पिंगुआ,  
2)द्वितीय सुनीता साईं 
3)तृतीय सानीता पिंगुवा
और सांत्वना पुरस्कार श्वेता प्रधान को मिला

 निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी 

1)प्रथम सरस्वती सुंडी, 
2)द्वितीय  लिसा 
3)तृतीय स्थान पर नीलम कुमारी
 एवं सांत्वना पुरस्कार ज्योति को मिला।


 कविता पाठ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी 

1)प्रथम प्रियंका झा
2) द्वितीय रिया सिंह
3)तृतीय रंजिता

 एक्टेंमपोर प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी 

प्रथम स्थान सुष्मिता प्रधान
द्वितीय  रोमी कुमारी 
तृतीय गुनगुन पांडा 
और सांत्वना पुरस्कार सुमी को प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में विभाग की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।
डॉ अर्पित सुमन ने कविता पाठ के माध्यम से छात्रों को हिंदी की महत्ता और मन की अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का माध्यम बताया।
 कार्यक्रम में प्रोफेसर सुजाता किस्पोट्टा, प्रोफेसर एम.के हाशमी और प्रोफेसर प्रशांत पात्रा ने अपने विचार व्यक्त किया। डॉ सुचिता बाड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को शुभ आशीर्वाद दिया।  नूतन बोदरा एवं निशा ने मंच संचालन  किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post