चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : श्री राणी सतीजीमन्दिर ट्रस्ट सदस्य श्री प्रभात पसारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मन्दिर में भादो-अमावस्या महोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को सभी कार्यक्रम में आने की अपील की है। 14 सितंबर को स्नान के पश्चात भव्य श्रिंगार , मेहँदी उत्सव और संध्या ज्योत के पश्चात श्री सतीश करणानी एवं अनूप जोशी सहित अन्य भजन प्रस्तुत करेंगे।
15 सितंबर को प्रातः मंगला आरती, अमावस्या स्वस्तिक पूजन, सवामनी भोग,ज्योत-आरती एवं अपराह्न 3 बजे से मंगल पाठ होगा ।मंगल पाठ गायिका श्वेता अग्रवाल जी रामगढ़ मंगल पाठ का भजन सहित पाठ करेंगी और संध्या में छप्पन भोग , आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट सदस्य श्री इंद्र पसारी, प्रदीप पसारी, एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य श्री सुशील पसारी, श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल, श्री राकेश बुधिया, नारायण पाडिया, अभिषेक पसारी, चितवन पसारी, बजरंग अग्रवाल, अनूप जोशी, तन्मय पसारी, प्रियांशु केडिया, कपिल गोयल, अजय मोहता, प्रतीक भलोटिया, अंचल पसारी, एवं अन्य भक्त गण तैयारी में संलग्न हैं ।
कार्यक्रम ॰
14.09.2023 चतुर्दशी
स्नान एवं श्रृंगार- प्रातः 8:00 बजे,ज्योत एवं आरती- पूर्वाह्न 10:30 बजे ,मेंहदी उत्सव -पूर्वाह्न 11:00 बजे ,ज्योत एवं भजन - संध्या 8:30 बजे से , शयन आरती - रात्रि 11:00 बजे , 15 सितबंर को अमावस्या ,मंगला आरती- प्रातः 5:00 बजे,सवामनी भोग- पूर्वाह्न 10:30 बजे,ज्योत एवं आरती- पूर्वाह्न 11:00 बजे, मंगल पाठ- दोपहर 3:00 बजे ,छप्पन भोग- संध्या 7:30 बजे,अरती- रात्रि 8:00 बजे, शयन आरती -रात्रि 10 बजे

