खेल में आगे बढ़ाने के लिए हमेशा बड़े सपने देखना जरूरी: निरल पूर्ति


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : खिलाड़ियों को हमेशा ऊंचे सपने देखना चाहिए, जिससे वह अपने खेल को उस ऊंचाइयों तक पहुंच सके। यह बातें मंझारी प्रखंड के पिलका गांव में आयोजित न्यू स्टूडेंट क्लब पिलका की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि खेल में ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हमेशा बड़ा सपना देखना चाहिए। उस सपने को साकार करने के लिए मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ लगातार अपने खेल को निखारते रहना जरूरी है। हम सिर्फ सपने देखकर उसे नहीं छोड़े। कोई भी बड़ा खिलाड़ी बनने के पीछे उनका बहुत संघर्ष शामिल होता है। 


क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोन मेसी  समेत जो बड़े खिलाड़ी बनते हैं, उनके पीछे कड़ी मेहनत और लगन शामिल होती है। वह छोटी उम्र में ही बड़े सपने देखे और उन्हें साकार किया। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी झारखंड सरकार आगे बढ़ने का कई मौका प्रदान कर रही है। वर्तमान समय ही खेलो झारखंड के तहत बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे लाने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, सहाय योजना,  मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता आदि के जरिए भी साल भर युवाओं के लिए सरकार खेल का मौका प्रदान करती है। इसके जरिए दो चीजों का फायदा होता है। एक तो युवा अनुशासन के साथ लगातार अभ्यास करते रहते हैं। साथ ही वह नशापन से भी दूर रहते हैं। सरकार झारखंड के युवाओं को एक शक्ति के रूप में देख रही है। इसीलिए उन्हें आगे बढ़ने का अधिक से अधिक मौका दिया जा रहा है। 


इस मौके पर मुखिया श्रीराम सोरेन, विजय सिंह बारी, तपन चंद्र दास, दशरथ रवि दास, संजय हंसदा, अर्जुन सोरेन, सनी भूमिज, सावन सोरेन, अनिल बिरुवा, दशरथ नंद समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post