सदर प्रखंड के कमारहातु के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों का दूसरे समूह का प्रशिक्षण रांची स्थित मत्स्य किसान केन्द्र सम्पन्न हुआ


चाईबासा : सदर प्रखंड के कमारहातु के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों का दूसरे समूह का प्रशिक्षण रांची स्थित मत्स्य किसान केन्द्र सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों ने मछली का रख-रखाव व जीरा पैदा करने की विधि सीखा। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सभी सदस्यों में मछली पालन को लेकर प्रति आत्मविश्वास जगा है। प्रशिक्षण में सोमय देवगम,महेन्द्र देवगम, दीनबंधु देवगम, सिंगराय देवगम,सालुका देवगम,कोलाय देवगम,राजेन देवगम और पुनीत देवगम शामिल थे। ज्ञात हो कि कमारहातु स्थित खदान जलाशय में केज सिस्टम से मछली पालन बावन सदस्यीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के द्वारा किया जा रहा है। जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन ने समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण लेने का सुझाव दिया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post