2024 लोकसभा चुनाव में झारखण्ड में इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगा साथ ही झारखण्ड में फिर से भारी बहुमत के साथ हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार
बनेगी
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा के गांधी मैदान में कल अयोजित संकल्प यात्रा सह जनसभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बाबूलाल मराण्ड के द्वारा भरी मंच पर कहा गया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो हड़िया बैचकर जिविकोपार्जन करने वाली महिलाओं को अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटन करेगी ताकी अंग्रेजी शराब बेचने कार्य करेगी। इस बात को लेकर झामुमों पश्चिमी सिंहभूम के जिला सचिव सोनाराम देवगम नें प्रहार करते कहा की भाजपा की घिनौनी सोच, सत्ता मिलने पर महिलाओं से बेचवाऐंगे शराब।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कहते हैं कि भाजपा सत्ता में आई, तो सरकार झारखण्ड की महिलाओं को शराब बेचने का लाइसेंस देगी उनके इस बयान से भाजपा की घिनौनी सोच खुल कर सामने आ गई है। महिलाओं को शराब बेचवा कर आखिर वे समाज को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं तथा देश में कौन सा उदाहरण पेश करना चाहते हैं ? एक ओर जहां हेमन्त सरकार सड़क किनारे हंड़िया दारु बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के माध्यम से लाभान्वित कर उन्हें सम्मान के साथ कोई अन्य व्यवसाय करने के लिए आर्थिक सपोर्ट देते हुए उन्हें प्रेरित करने और अपना जीवन स्तर ऊंचा करने का पर्याप्त अवसर देने काम कर रही है तो वहीं भाजपा झारखण्ड की महिलाओं को फिर से उसी दलदल में धकेल कर उनसे शराब बेचवाना चाहती है। यह काफी शर्मनाक और निंदनीय है, शर्म करो भाजपाईयों शर्म करो।
भाजपा ने झारखण्डियों को हमेशा हेय दृष्टि से देखने और धोखा देने का ही काम किया है। सत्ता में रहकर हमेशा कारपोरेट घरानों और बाहरी लोगों के हित में ही काम किया है। भाजपा कारपोरेट घरानों और बाहरी लोगों का संरक्षक है जो झारखण्ड के जल जंगल और जमीन को लूट कर झारखण्ड को अपना चारागाह बनाए रखना चाहते हैं।
दिशुम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड के लोगों ने लम्बे समय तक झारखण्ड अलग राज्य के लिए संघर्ष किया है त्याग किया है सैकड़ों आन्दोलनकारी साथियों ने अपना बलिदान दिया है जिसके कारण ही झारखण्ड अलग राज्य का सपना साकार हुआ है। वर्ष 2000 में झारखण्ड राज्य बनने के बाद यदि दिशुम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झामुमो का सरकार बनता तो आज झारखण्ड का दिशा और दशा कुछ और होता, जिस उद्देश्य से झारखण्ड अलग राज्य का आन्दोलन खड़ा किया गया था वह निश्चित रूप से पूरा होता।
भाजपा आज कह रही है कि झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनने पर रिक्त पदों पर बहाली होगी जबकि झारखंड में सबसे लम्बे समय तक तो भाजपा ही सत्ता में रहा है फिर उनके सत्ता में रहते हुए रिक्त पदों पर बहाली क्यों नहीं हुई ? बाबूलाल मरांडी पहले इसका जवाब दें। झारखण्ड की जनता ने भाजपा को काफी मौका दिया है।
झारखंड की जनता अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है।
2024 लोकसभा चुनाव में झारखण्ड में इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगा साथ ही झारखण्ड में फिर से भारी बहुमत के साथ हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
.jpg)