चाईबासा : झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची द्वारा राज्य के प्रमुख जनजातीय भाषाओं मुंडारी,कुड़ुख,हो और खड़िया में प्रकाशित होने वाली द्विभाषी पुस्तकों का पुनरीक्षण कार्य 26 से 29 सितंबर तक होगी। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छह हो भाषा शिक्षक शिक्षिकाओं को कक्षा 3 और 5 के गणित और पर्यावरण अध्ययन के पुस्तकों के प्रकाशन से पूर्व छपाई त्रुटियां दुरुस्त करने के लिए जेसीइआरटी,रांची में प्रतिनियोजित किया गया है।
इसमें सदर प्रखंड के उमवि, नीमडीह के कृष्णा देवगम, उउवि.नरसंडा के कमला बारी, एमएल रुंगटा प्लस टू उवि के सुखमती बारी, उउवि.नाकाहासा के विष्णु पुरती झींकपानी प्रखंड के उउवि, टुटुगुटू के दुसरु पाड़ेया और टोंटो प्रखंड के उउवि.बामेबासा के शैलेन्द्र हेम्ब्रम शामिल हैं।
