इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने वाले जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की हमलोग जयंती मना रहे हैं जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी उन्हीं के जनसंघ का दूसरा रूप भारतीय जनता पार्टी है और आज या पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता है यह हम सभी के लिए गर्व की बात है !
इस अवसर पर सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी श्री जे.बी. तुबिद जी ने कहा कि हमारे पार्टी के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी रहे हैं जो एकात्मक मानववाद, महान चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक,कुशल संगठनकर्ता थे, देश में हजारों जातियां एवं सैंकड़ो भाषाएँ होने के बावजूद पंडित जी ने हमेशा सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव हित के लिए कार्य करते थे क्योंकि वह भारत को सांस्कृतिक रूप से एक मानते थे !
उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे अन्तोदय परिवार की विशेष चिंता की, उनके अंत्योदय के प्रति विचार से गांधी जी ने कहा था कि जो भी सरकारी कार्यालय में कार्य कर रहे हैं वह अंतोदय के अंतर्गत आने वाले सड़कों पर रहने, सोने, खाने वाले लोगों की चिंता करें! आज हमारे देश के प्रधानमंत्री अंतोदय परिवार की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री आवास, हर घर जल योजना, घर-घर शौचालय जैसी बहुत सारी योजनाएं चलाई है जो किसी भी धर्म विशेष जाति विशेष नहीं बल्कि सभी के लिए है!
आज पंडित जी के 107 वीं जयंती पर हम सभी कार्यकर्ता को प्रण लेना चाहिए कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अंतोदय परिवार को हर संभव मदद करेंगे , सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी बुथ अध्यक्ष से जे. बी. तुबिद जी ने अनुरोध किया है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में रह रहे अंतोदय परिवार की चिंता कर उन्हें हर संभव मदद करें वह चाहे आवास की बात हो, जनधन योजना की बात हो, पेंशन की बात हो, नया राशन बनाने की बात हो या फिर राशन में छूटे हुए परिवार के सदस्यों के नाम को जोड़ने की बात! और हम सभी कार्यकर्ता यह करने में सफल होते हैं तो यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज के इस जयंती कार्यक्रम में कार्यालय में उपस्थित रहे :
जिलाअध्यक्ष सतीश पुरी, सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जे. बी. तुबिद, पूर्व प्रत्यशी मनोज लेयांगी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला मिडिया प्रभारी विप्लव सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन प्रसाद, काबू दत्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्दन झा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गाबती बोयपाई, मंत्री रूपा सिंह दास, कार्यालय प्रभारी अनंत शयनम, चाईबासा विधानसभा विस्तारक मनु उपाध्याय, सदर मंडल अध्यक्ष जय किशन बिरुली, सदर महामंत्री कुंज बिहारी खंडईत,निरेश देवगम, नन्दलाल खंडईत, जितेंद्र खंडईत, पंकज सिंह, राकेश पोद्दार, दिलीप साव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता।


