चाईबासा : सोमवार को झारखंड बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र संघ की बैनर तले बैंक ऑफ इंडिया बैंक मित्र संघ की बैठक गोविंदपुर आशा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन तपन कुमार सिंह ने किया। बैठक में बैंक मित्र संघ के सम्मानित अतिथि के रूप में अध्यक्ष सरोज कुमार बागति,उ गुरुदास महतो, सचिव सन्नी गोप उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष गुरुदास महतो ने कहा कि बैंक बीसी, बैंक का अभिन्न अंग है। बैंक मित्र के रुप में बैंक के अधीन 74 बीसी व्यक्तिगत बैंक मित्र के रुप पंचायत स्तर में कार्य कर रही हैं। बैंक मित्र ग्राहक की सेवा में लगभग पिछले 10-12 वर्षों से काम कर रही हैं।
वर्तमान जोनल ऑफिस बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर द्वारा नोटिस जारी करते हुए बैंक मित्र को व्यक्तिगत बैंक मित्र से कॉरपोरेट बीसी में स्थान्तरण के लिए दबाव बना रही है। बड़े ही दुःख की बात है कि बैंक अभी सौतेला व्यवहार अपना रही है।
जबकि यही व्यक्तिगत बैंक मित्र आज बैंक ऑफ इंडिया को घर - घर तक जोड़कर "रिश्तों की जमापूंजी" को सार्थक करने में अहम प्रयास किया है। अध्यक्ष सरोज कुमार बागति ने कहा कि बीसी तैयार रहें अब युद्ध करने का समय आ गया है, हमे एकजुट होकर एकता का बल दिखाना है, सभी बैंक मित्रों को निर्देश दिया कि अपने सारे दस्तावेज जमा करें। राँची हाई कोर्ट में कागजात जमा कर याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया।
आगामी 30 सितंबर 2023 से पहले जोनल ऑफिस बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर को स्टे ऑर्डर देकर कॉरपोरेट बीसी में स्थान्तरण के लिए रोक लगाना एवं व्यक्तिगत बीसी के रुप में कार्य नियमित रूप से कार्य करना आदि पर गहन चर्चा किया गया। बैठक में पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सराईकेला खरसवां जिले के बैंक मित्र उपस्थित थे।
.jpg)
