एसआरबी बारुसाई की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में शामिल हुए विधायक निरल पुरती

बदलते परिवेश में खेल को आवश्यक रुप से जीवन में शामिल करें सभी : निरल पुरती


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : तांतनगर प्रखंड के एसआरबी बारुसाई की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पुरती मौजूद थे। फाइनल मैच बारुसाई एफसी बनाम डोको कोचा एफसी के बीच खेला गया। जिसमें बारुसाई एफसी की टीम ने डोको कोचा एफसी टीम को 2-1 से हरा कर प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।


इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक निरल पुरती ने कहा कि खेल एक ऐसा साधन है जो वर्तमान समय की परिस्थिति में आपको डाक्टर के पास जाने से पूरी तरह रोक देती है। बदलते परिवेश में हम मोबाइल, मोटर साइकिल, चार चक्का वाहन के आदि हो गये हैं। गांव-गांव में वाहनों की लाइन लगी होती है। हमारा शरीर कमजोर होता जा रहा है।


डायबिटिज, शुगर, प्रेशर के मरीज बननते जा रहे हैं। यह बीमारी पहले शहर के लोगों को होती थी, लेकिन अब गांव के लोग भी दवा पर निर्भर रहते हैं। इसका सबसे बड़ी वजह मेहनत वाले कार्य से हम दूर होते जा रहे हैं। शरीर को आराम मिल रहा है जिससे बीमारी घर कर रही है। इसलिए हमें चाहिए की अपने शरीर को परिश्रम के लिए कोई भी एक खेल में जरुर हिस्सा लें। अपने घर और खेतों के कार्य में अधिक समय दें। जिससे हम पूरी तरह स्वास्थ्य रह सके। खिलाड़ी नशापान से दूर रहें, इससे शरीर को बहुत नुकसान होता है। खिलाड़ी अनुशासन को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि महान खिलाड़ियों के जिंदगी को देखने पर हमें पता चलता है कि उनमें काफी अनुशासन था। जिसके कारण ही वह आज विश्व के बड़े खिलाड़ी बन सके हैं।
 

झारखंड सरकार भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद दे रही है। हम अपने खेल पर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का लक्ष्य लेकर चलें जिससे हमें देर से ही सही पर मंजील जरुर मिलेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई, थाना प्रभारी राहुल कुमार राम, टांगरपोखरिया मुखिया मंगल सिह पुरती, देव कुमार बांदा, उदय सिंह पुरती, सुकरा गोप, पाईकिराय कुंकल समेत अन्य शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post