सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सुदूर लोधा गावं स्थित चालियामा स्वास्थ्य केंद्र में जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आसपास गांव की गर्भवती महिलाएं पहुंची और स्वास्थ्य जांच कराया।
सरायकेला खरसावां जिले के दक्षिणी छोर पर उक्त गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुदूर गांव की गर्भवती महिलाएं रुटीन चेकअप के लिए पहुंची थी। यहां संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गरीब महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा था। गर्भवती महिलाओं का चिकित्सक द्वारा जांच के बाद इन्हें आवश्यक दवा भी मिला। जानकारी के मुताबिक करीब 120 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाया।
