पश्चिम सिंहभुम केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएषन, चाईबासा का सत्र 2023-26 का आम सभा एवं चुनाव 1 अक्टुबर को


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिम सिंहभुम केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएषन, चाईबासा का सत्र 2023-26 का आम सभा एवं चुनाव 1 अक्टुबर को
पश्चिम सिंहभुम केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, चाईबासा का सत्र 2023-2026 की कार्यकारिणी समिति का चुनाव 01 अक्तूबर को सनसाइन रेस्टुरेन्ट, चाईबासा में होना निश्चित हुआ है।


एसोसिएशन के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी राकेश बुधिया ने चुनाव में सहयोग के लिए अनिल रूंगटा एवं विजय कुमार सिंह को सहायक चुनाव पदाधिकारी मनोनित किया वही मुख्य चुनाव पदाधिकारी राकेश बुधिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, झारखण्ड केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, रांची द्वारा पंकज छाबडा, जमशेदपुर , आषिश चर्टजी जमशेदपुर तथा राजु चौधरी गम्हरिया को चुनाव के लिए आबर्जबर मनोनित किया गया है एवं सत्र 2023-26 के चुनाव के लिए चुनावी नियमावली बनाई। 01 अक्टुबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद-1, उपाध्यक्ष पद-1, महासचिव-1, कोषाध्यक्ष पद-1, सह सचिव पद-1, संग्ठन सचिव पद-1 का चुनाव होना है तथा चुनकर आये उक्त समस्त पदाधिकारी गणों द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र से एक कार्यकारिणी समिति सदस्य मनोनित किया जाऐगा। 

चुनाव में वे सदस्य चुनाव में भाग ले सकते हैं जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करतें हों -

1. एसोसिएशन के सामान्य सदस्य हों एवं उनकी सदस्यता शुल्क वर्ष 2021 तक सदस्यता सुची में दर्ज हों।
2. उम्मीदवार की योग्यता- पदाधिकारी के लिए वैसे सदस्य ही भाग ले सकते है जो एक सत्र के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके है। कार्यकारिणी के लिए वैसे सदस्य जिनका नाम मतदाता सूची में है तथा जिनकी पाँच वर्ष से अपने प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति हों, साथ ही कम से कम एक वर्श से उनकी दुकान चल रही हों। 
3. उम्मीदवार सदस्य को अपने प्रतिष्ठान का मालिक, साझेदार, निदेशक होना आवश्यक है, पार्टनर की स्थिति में सदस्य व्यक्ति ही इसके हकदार होंगे।
4. ऐसे किसी प्रतिश्ठान जिसका स्वामित्व किसी महिला का हों तो उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति (पति अथवा 
    पुत्र/पुत्री) ही मत देने के हकदार होंगे। जिसकी सुचना पुर्व में मुख्य चुनाव पदाधिकारी को लिखित व लेटर 
    पेड पर देना अनिवार्य होगा।
5. अध्यक्ष एवं सचिव पद के उम्मीदवार का नामांकन शुल्क 5000.00 रूपये (पाँच हजार मात्र) तथा अन्य सभी पदों 
    के लिए 2000 रू0 रखा गया है जो किसी भी परिस्थिति में वापिस नहीं होगा। प्रत्याशी को नामांकन शुल्क चुनाव पदाधिकारी के पास जमा करना होगा।
6. सभी उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी का प्रपत्र भरने के लिए प्रतिश्ठान की नवीकरण अनुज्ञप्ति की छायाप्रति साथ देनी होगी।
7. नामांकन पत्र दिनांक 18.09.2023 से 19.09.2023 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक मुख्य चुनाव पदाधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है।
8. उम्मीदवारी का प्रपत्र भरने की तिथि 19 एवं 20 सितम्बर 2023 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न  
   12 बजे तक निर्धारित की गई है, इसके उपरांत किसी भी उम्मीदवार का प्रपत्र नहीं लिया जाएगा। नामांकन पत्र  प्रत्याशी को स्वयं ही उपस्थित होकर हस्तगत द्वारा ही स्वीकार किये जायेंगे।
9. नामांकन प्रपत्र वापसी की तिथि दिनांक 22 सितंबर 2023, पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक निर्धारित की गयी है। नामांकन वापसी की स्थिति में प्रत्याशी को आवेदन पत्र के माध्यम से स्वयं उपस्थित होकर लेना होगा। 
10. नामांकन वापसी के बाद प्रत्याषियों की अंतिम सुची मुख्य चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय में दिनांक 22 सितंबर 2023 को अपराह्न 5 बजे प्रकाशित कर दी जायेगी।
11. दिनांक 22 सितंबर 2023 को दोपहर 3.30 बजे सभी प्रत्याशी को बैठाकर आपसी समझौते हेतु बैठक रखी जाएगी। जिन पदों पर दो या दो से अधिक नामांकन आयेगा उन सभी प्रत्याषियों को व्यक्तिगत रूप से      सुचना दी जायेगी।
12. प्रत्येक उम्मीदवार को अपना एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक  होना आवश्यक है। उम्मीदवार, प्रस्तावक एवं समर्थक वही हो सकते है जो कि एसोसिएशन के सदस्य हो एवं मतदाता सुची में जिनका नाम है एवं उनका सदस्यता शुल्क वर्ष 2023 तक का जमा है।
13. चुनाव में मतदान गुप्त मतपत्रो द्वारा सम्पन्न होगा चुनाव के समय क्षेत्र के अनुसार बुलाया जायेगा। किसी भी प्रकार असभ्यतापूर्ण व अवांछनीय कार्य करने पर सदस्य /सदस्यों को मतदान से वंचित कर दिया जायेगा। उम्मीदवार यदी अवांछनीय कार्यो में संलिप्त पाये जायेगें तो उनकी उम्मीदवारी समाप्त कर दी जायेगी। चुनाव के समय केवल उस क्षेत्र के उम्मीदवार मतदान कक्ष में रहेंगे जिस क्षेत्र के मतदान की घोषणा की जायेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत सदस्य को लिखित रूप से देना होगा जिसपर पूर्ण मतदान के बाद ही विचार होगा।
14. चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में चुनाव पदाधिकारी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा तथा चुनाव पदाधिकारी को कारण दर्शाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
15. चुनाव कार्यक्रम एंव समय में परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित हैं।

चुनाव सम्बन्धी कार्यक्रम निम्न है :

01. समस्त सदस्यों का नामांकन - सुबह 10.00 बजे से, 
02. मतदाता सूची का अवलोकन - अपराह्न 10.15 बजे से
03. मतदाता सूची सम्बन्धी शिकायत - अपराह्न 10.30 बजे से, 
04. संषोधित मतदाता सूची का अवलोकन - अपराह्न 10.45 बजे से, 
05. आम सभा (खुला सत्र) संग्ठन हित में चर्चा - अपराह्न 11 बजे से
06. मतदान एवं भोजन - दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
07. मतदान की गिनती - संध्या 2.30 बजे
08. चुनाव परिणाम की धोषणा - संध्या 3 बजे
10. नव निर्वाचित अध्यक्ष का संबोधन - संध्या 3.15 बजे
11. मुख्य चुनाव पदाधिकारी का संबोधन - संध्या 3.30 बजे
12. चुनाव परिवेक्षक का संबोधन - संध्या 3.40 बजे
13. सभा समाप्त -
16. पश्चिम सिहंभुम केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, चाईबासा की सदस्यता शुल्क 200 रू प्रति वर्ष(वर्ष 2021, 22 व 23) एंव नये सदस्यों हेतु नामांकन के लिए 400 रू तथा प्रतिवर्ष 200 रू (400+200) जमा लिया जाना सुनिश्चित किया गया है। वे सदस्य जोकि 2020 तक का सदस्यता शुल्क जमा किये है वें सदस्यगण वर्श 2021, 22 व 23 का सदस्यता शुल्क 600 रू जमा करवाना होगा। 

वैसे दवा व्यवसायी गण जो संगठन में नामांकन अब तक नही करवाया है पश्चिम सिहंभुम केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, चाईबासा का नामांकन प्रपत्र भरकर षुल्क के साथ जमा करवाना है।सदस्यता शुल्क दिनांक 25 सिंतबर तक जमा करवाना आवश्यक है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी राकेश बुधिया ने विषेश आग्रह किया कि हमारे वर्त्तमान सदस्यों से कि कृपया कर, आप अपने नजदीक के अथवा सर्म्पक के वैसे दवा व्यवसायी भाईयों जो हमारे साथ नही जुड़े हुए है, उन्हे अपने साथ जोड़ने में अपना बहुमृल्य प्रबल योगदान देने की कृपा करें। 
प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव पदाधिकारी राकेश बुधिया, सहायक चुनाव पदाधिकारी अनिल रूंगटा, विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीष ठक्कर, कार्यकारी सचिव रमेश खिरवाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post