नामंकन पत्रों का दाखिल करना आरंभ

प्रथम महिला सदस्य ने भी दाखिल किया अपना नामंकन पत्र


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा चेम्बर के सत्र 2023-25 के चुनाव हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दीन पर विक्रय हुए 29 नामांकन पत्रों में से चुनाव समिति के समक्ष निम्नलिखित पदों पर नामांकन पत्र समर्पित हुए

अध्यक्ष पद पर 2 
उपाध्यक्ष पद पर 3
सचिव पद पर 1 
सयुंक्त सचिव पद पर 2 
कोषाध्यक्ष पद पर 1 
कार्यकारिणी सदस्य पद पर 12, 

कुल 21 सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


प्राप्त नामांकनों के आधार पर अध्यक्ष पद ,उपाध्यक्ष पद तथा कार्यकरिणी सदस्य पद पर चुनाव तय है अब तक सचिव पद कोषाध्यक्ष पद तथा सयुंक्त सचिव पद निर्विरोध है । तय चुनावी कार्यक्रम अनुसार 9 सितंबर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है तत्पश्चात  दिनांक 10 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच उपरांत वैध पाये गए नामांकन पत्रों के क्रमानुसार  प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी । जिन सदस्यों को अपना नामंकन वापस लेना है वे 10 सितंबर को नाम वापस ले सकते है।


विदित हो की हर दो वर्षों में चाईबासा चेम्बर की  21 सदस्यीय कार्यसमिति के 17 पदों के लिए  चुनाव होता है जिसमे अध्यक्ष पद पर एक सचिव पद पर एक   कोषाध्यक्ष पद पर एक, उपाध्यक्ष पद पर दो  सयुंक्त सचिव पद पर दो तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दस पदों हेतु चुनाव होता है। चुनाव में निर्वाचन उपरांत 04 सदस्यों का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा जिसमे दो सदस्य चाईबासा शहर से 01 चक्रधरपुर अनुमंडल से तथा 01 जगनाथपुर अनुमंडल के सम्मानित सदस्यों के मध्य से होंगे।


इन्होनें किया नामंकन दाखिल 

मधुसूदन अग्रवाल
दिलीप खंडेलवाल
नीरज संदवार
सुनील कुमार दोदराजका
विकास गोयल
शिबुलाल अग्रवाल
राजीव ख़िरवाल
वकील खान
इंद्रजीत सिंह
विवेक सिन्हा
गोविंदा खैतान
पीयूष गोयल
अमन सुल्तानिया
विकाश अग्रवाल
मृणाल सराफ
सौरभ कुमार
 निशान चौबे
नित्यम नेवटिया
राजेश अग्रवाल
संतोष डे
प्रथम महिला उम्मीदवार निशा केडिया

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post