टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका व सरजामबुरू जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गये आईईडी बम बलास्ट में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर व एक जवान घायल, दोनों घायल जवान को भेजा गया रांची


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के आलोक में इनके विरूद्ध कारगर कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी0आर0पी0एफ0 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरूवार से एक संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सरजोमबुरू, तुम्बाहाका के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज  टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका गाँव के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) आईईडी एवं रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर (31 Spike Holes एवं 250 Spike ) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

अग्रतर सर्च के दौरान आज समय लगभग 12.00 बजे से 12.15 बजे अपराह्न के बीच में टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू के बीच में जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 03 (तीन) आईईडी को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 BN के इंस्पेक्टर / जी०डी० भुपेन्द्र कुमार एवं सी०टी० / जी०डी० राजेश कुमार आईईडी विस्फोट से जख्मी हुए है। पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी / जवान को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

ये हूआ बरामदगी

1. 05 से 08 KG का 02 L.ED.

2. 31 स्पाइक छेद

3. 250 स्पाइक

ये थे अभियान दल शामिल पुलिस बल

1. चाईबासा पुलिस

2. झारखण्ड जगुआर

3. कोबरा 209 BN,

4. सी0आर0पी0एफ0 197 BN. 174 BN.

5. बम निरोधक दस्ता, सी0आर0पी0एफ0 197 BN.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post