शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्ष 2023 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.


चाईबास ( संतोष वर्मा ) : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बिरूवानगर स्तिथ इंस्टीट्यूट मेक(INSTITUTE MEC)से वर्ष 2023 में मैट्रिक में सबसे अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आयूब स्कूल के निदेशक प्रधान बिरुवा, अनीता बिरुवा, विशिष्ट अतिथि शिक्षक शिव शंकर कुंकल, मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल,राहुल बिरुवा भी शामिल हुए। मेक इंस्टीट्यूट से सबसे अधिक अंक हेमाश्री देवगम 90.4 प्रतिशत उसी तरह समाई चरण बारी 88%,आसमीना हेंब्रम 85.20%,सुमित्रा बानरा 81.20%यामिनी हेंब्रम 79.60%,सोनल गोप78%,समीर दोहरा77.60%,सुशाना देवगम 76.20%संजू हेंब्रम 76%जयश्री सवैयां 74.40% अंक लाकर टॉप 10 में शामिल हुए।

सभी टॉप 10 आने वाले छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। 

मेक इंस्टीट्यूट के निदेशक मनोज कुमार बिरुवा और मनोहर बिरुवा ने सभी बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह को रंगा रंग बनाने के लिए इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं के द्वारा डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भगवान सवैयां, असाई कालुंडियां, डांसर बोदरा,जयवंती दोहरा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन में आयूब स्कूल के  निदेशक  प्रधान बिरुवा के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को लगातार मेहनत कर बेहतर भविष्य की आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post