प्रत्याशी अधिकतम 15000 तक कि राशि कर सकेंगे व्यय
हाजी वकील खान व इंद्रजीत सिंह रंधावा निर्विरोध निर्वाचित
चाईबास ( संतोष वर्मा ) : चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 हेतु अष्टम चुनाव की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गयी निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 सितंबर को चुनाव समिति द्वारा पूर्व में दाखिल किये गए नामंकनों में से इक्छुक सदस्य द्वारा नामंकन वापसी तथा नामंकन पत्रों की जांच उपरांत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी है।
प्राप्त 24 नामंकन में केवल एक सदस्य सरदार लखबीर सिंह भामरा ने निजी कारणों से कार्यकारिणी पद पर समर्पित आपने नामंकन को वापस लिया।
नामंकन पत्रों की जांच उपरांत अन्य सभी सदस्यों को बतौर प्रत्याशी लिखित रूप से घोषित करते हुए चुनाव हेतु वर्णमाला क्रमानुसार क्रमांक संख्या भी आवंटित किया गया साथ ही साथ प्रत्याशियों को सत्र 2023-25 हेतु सदस्य मतदाता सूची एवं चुनाव नियमावली की एक एक प्रति भी उपलब्ध करवाई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय चौबे चुनाव अधिकारी पंकज चिरानिया एवं चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार मोदी द्वारा प्रत्याशियों को नियमावली के आवश्यक बिंदुओं का वर्णन करते हुए चुनाव में दी जाने वाली छूट व पाबंदियों से भी अवगत कराया तथा सभी प्रत्याशियों को चुनाव नियमावली का ध्यानपूर्वक अवलोकन कर वर्णित नियम कानून एवं प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करने हेतु निदेशित भी किया।
प्रत्याशी अधिकतम 15000 तक कि राशि ही कर सकेंगे व्यय मतदान तिथि से एक दिन पूर्व चुनाव समिति के समक्ष समर्पित करना होगा व्यय का विवरण ज्ञात हो चाईबासा चेम्बर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का सहयोग लेने पर पाबंदी है ।सयुंक्त सचिव के 2 पद हेतु 02 ही नामंकन दाखिल हुए थे तथा दोनों नामंकन वैध पाए जाने के फलस्वरूप हाजी वकील खान एवं सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा को सयुंक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई अन्य पदों पर वर्णमाला क्रमानुसार निम्नलिखित सदस्य प्रत्याशी के रूप में घोषित किये गए।
अध्यक्ष पद हेतु
1.दिलीप खंडेलवाल
2.मधुसूदन अग्रवाल
उपाध्यक्ष पद हेतु
1.शिबुलाल अग्रवाल
2.सुनील कुमार दोदराजका
3.विकास गोयल
सचिव पद हेतु
1.नीरज संदवार
2.रितेश चिरानिया
कोषाध्यक्ष पद हेतु
1.जीतेंद्र मधेसिया
2.राजीव ख़िरवाल
कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु
1.अमन सुल्तानिया
2.गोविंदा खैतान
3.मृणाल सराफ
4.निशा केडिया
5.निशान चौबे
6.नित्यम नेवटिया
7.पीयूष गोयल
8.राजेश कुमार अग्रवाल
9.संतोष डे
10.सौरभ कुमार गुप्ता
11.विकाश कुमारअग्रवाल
12.विवेक कुमार सिन्हा
चुनाव समिति द्वारा सभी प्रत्याशियों को आगामी चुनाव हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई कार्यक्रम में प्रत्याशी गण चुनाव समिति के अधिकारी गण के साथ विशेष रूप से निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश ,पूर्व अध्यक्ष अनिल ख़िरवाल ,पूर्व उपाध्यक्ष बिनोद कुमार दाहिमा पूर्व सयुंक्त सचिव दुर्गेश खत्री सदस्य सरदार जसपाल सिंह भामरा मनोज पटेल अमित जैसवाल तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधु गण उपस्तिथ थे।

.jpeg)