चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : आदिवासी हो समाज महासभा एवं इसके अनुषंगी ईकाई आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा आदिवासी हो समाज सेवानिवृग संगठन की संयुक्त बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष श्री अर्जुन मुन्दुईया की अध्यक्षता में महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू,चाईबासा में किया गया ।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया है कि "हो" भाषा वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत् गुरू कोल लाको बोदरा का जयंती 19 सितम्बर को महासभा कला एवं संस्कृति भवन हरिगुटू,चाईबासा में मनाया जायेगा। इसके अलावे तीनों संगठन के विशेष कार्य एवं गतिविधि के संबंध में चर्चा किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष केसी बिरूली, महासचिव यदुनाथ तियु,पूर्व महासचिव मुकेश बिरूवा,कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल,सह कोषाध्यक्ष मानसिंह सामड,संयुक्त सचिव बामिया बारी,रवि बिरूली,सेवानिवृत संगठन उपाध्यक्ष बागुन बोदरा, सचिव चंद्रमोहन बिरूवा,युवा महासभा उपाध्यक्ष इपिल सामड,महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम,प्रदेश संगठन सचिव राहुल पुरती,रामसिंह होनहागा,दुलाराम तियु,सिद्धेश्वर बिरूली,मुन्नेश्वर पुरती आदि लोग मौजूद थे !

