कोल्हान विश्र्वविद्यालय चाईबासा स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में धूम धाम से हिंदी दिवस मनाया गया


चाईबासा : कोल्हान विश्र्वविद्यालय चाईबासा स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में काफी धूम धाम से हिंदी दिवस मनाया गया। आयोजन मे उपस्थित हिन्दी विभाग विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने हिंदी भाषा के बारे में जानकारियां दी। 

उन्हों ने कहा कि हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया। लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है
हिन्दी दिवस के अवसर पर कविता लेखन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष अर्चना सिंह, उर्दू विभाग की शिक्षिका वजिहा अफरीन, शबनम, दानगी सोरेन, सुमली कुमारी, पिंकी प्रधान, देवेन्द्र मिश्रा एवं छात्र संजय बानरा, अन्नू प्रधान, मनीषा केशरी, बाबूलाल जोंको, लक्ष्मी मुंडा, दशरथ महाराना, सोनी कर्माकर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post