चक्रधरपुर : मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोमवार देर शाम चक्रधरपुर नगर क्षेत्र में मेटाकानी मंदिर के प्रांगण में बाराखोली के स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने बैठक किया।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रतिनिधि मंडल को जल मीनार अधिष्ठापन, सार्वजनिक शौचालय नव निर्माण, हरिजन विद्यालय भवन जीर्णोद्धार की मांग को लेकर सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय लोगों को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आश्वस्त करते हुए कहा की मूलभूत समस्याओं पर निश्चित रूप से यथोचित पहल की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौरभ अग्रवाल, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला सचिव संतोष सिन्हा, चुन्नू रहमान, संदीप तांती, चंदन मुखी, विष्णु मुखी, महावीर तांती, कमलेश पासवान, विघ्नों राज दास के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

