जन्माष्टमी में मंदिर, पूजा स्थलों में उमड़ी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़, पूजे गए बाल गोपाल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी में मंदिर, पूजा स्थलों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

भक्त श्रद्धालुओं ने उपासना पूर्वक पूजा अर्चना की एवं भगवान कृष्ण के प्रति आस्था जताया। पूजा अर्चना के दौरान बारिश भी हो रही थी। बारिश के बावजूद भक्त श्रद्धालु भीगते हुए मंदिर, पूजा स्थल पहुंचे। एवं बाल गोपाल के प्रति आस्था जताया। यहां तक की जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई।


फैंसी ड्रेस के उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने धार्मिक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। यह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दो वर्ग में बांटा गया था और जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार देवी देवताओं की वेशभूषा में सुसज्जित हुए जैसे श्री कृष्ण, श्रीराम, बलराम,गणेश, राधा, मीरा, कल्कि अवतार और सुदामा आदि के चरित्र पर रोचक अभिनय और संगीतमय नृत्य प्रस्तुत किया और दर्शकों का मन मोह लिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 'ए' वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः रिशभ महापात्र (श्रीराम),आराध्या नायक (राधा) एवं जगदीश कामिला (श्रीकृष्ण) रहे। जबकि 'बी' वर्ग में सुहानी महांती (राधा),प्रीतिका दास (राधा) एवं श्रेयांस दास (कल्कि अवतार) क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी  मृत्युंजय कुमार,कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा,संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता व्रजेन्द्र पटनायक, प्रसिद्ध छऊ मुखौटा कलाकार गुरु सुशांत महापात्र,चित्रा पटनायक एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post