पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति की बैठक 17 सितम्बर को


चाईबासा (संतोष वर्मा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति की बैठक रविवार 17 जुलाई को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एस आर रूंगटा पैविलियन में होगी। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव द्वारा अपराह्न चार बजे से आहूत इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 की इस पहली बैठक में निर्धारित एजेंडे के तहत सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की जाएगी तत्पश्चात वित्तीय बर्ष 2022-23 के अंकेक्षित आय-व्यय के लेखा जोखा को अनुमोदित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा वित्तीय बर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट एवं आगामी क्रिकेट सत्र के लिए संभावित कैलेंडर पर भी चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। रविवार को आयोजित होनेवाले बैठक में अध्यक्ष-मुकुंद रुंगटा के अलावे तीनों उपाध्यक्ष क्रमशः बनवारी लाल नेवटिया, डा० विजय कुमार मूँधड़ा एवं सुशील कुमार सिंघानिया, महासचिव-असीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-सुप्रियो फौजदार, तीनों संयुक्त सचिव- अनूप बर्मन, फैज अहमद एवं ओम प्रकाश गुप्ता, सहाय.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post