– तांतनगर प्रखंड में आयोजित स्वस्थ मेला का मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने किया उद्घाटन
चाईबासा (संतोष वर्मा) : झारखंड सरकार सभी गरीबों को मुफ्त में स्वास्थ सुविधा पहुंचाने के लिए प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा सके । यह बातें तांतनगर प्रखंड में आयोजित स्वस्थ मेला का उद्घाटन करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को उनका हक मिल सके। इसी कारण झारखंड सरकार ने आपकी योजना, आपकी सरकार , आपके द्वारा कार्यक्रम चला कर हर जरूरतमंद लोगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन योजना का लाभ दी है। वहीं सभी विभागों के द्वारा लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभ प्रदान किया गया है। वर्तमान समय झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रही है।
जिनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बीमार व्यक्तियों को मुफ्त में इलाज, जांच, दवा दिया जाएगा। कई लोग हैं जिन्हें कई प्रकार के बीमारी होने के बावजूद वह अपना इलाज करवाने अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। उसी को देखते हुए झारखंड सरकार ने गरीबों के इलाज को भी उनके द्वार तक पहुंचा दिया है । जिसका अधिक से अधिक लाभ लोगों को लेना चाहिए। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार गंभीर बीमारी योजना के तहत बड़े बीमारियों के इलाज के लिए पैसा मुहैया कराती है। जिससे जरूरतमंद गरीबों का इलाज मुफ्त में हो सके।
इस स्वास्थ्य मेला में पहुंच कर अधिक से अधिक लोग अपना जांच करवाए और स्वास्थ विभाग से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त करें। जिससे आपके गांव, मोहल्ले, आस–पड़ोस में लोगों को भी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मिल सके।
.jpeg)
